उत्तरकाशी गौरव साबी – प्रदेश की प्रथम महिला विजेता – संघर्षो से सफलता की कहानी

Share Now

उत्तरकाशी जिले मे भटवाड़ी ब्लाक के लौंथरू गांव की सविता कंसवाल ने तिब्बत में स्थित दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) का सफल आरोहण कर लिया |  उत्तरकाशी के लौंथरू गांव की 24 वर्षीय सविता कंसवाल के उत्तरकाशी लौटने पर स्थानीय लोगो ने उसका भव्य स्वागत किया | माउंट ल्होत्से आरोहण करने वाली सविता,  उत्तराखंड की पहली और भारत की दूसरी महिला हैं। माउंट ल्होत्से का आरोहण करने वाली पहली भारतीय महिला होने का खिताब 2019 में पुणे की प्रियंका महातो ने अपने नाम किया था।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से इंडियन माउंटेनियरिग फाउंडेशन (आइएमएफ) का एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन अभियान बीती एक अप्रैल से शुरू हुआ था। अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही एवं ब्रिगेडियर (रि.) के.कुमार ने किया। अभियान की पहली चोटी पुमोरी (7161) का आरोहण हिमाचल प्रदेश के दो और राजस्थान व लद्दाख के एक-एक पर्वतारोही ने 12 मई को किया। इसके बाद उत्तरकाशी के लौंथरू गांव की सविता कंसवाल ने 24 मई की सुबह 5.50 बजे दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से का सफल आरोहण किया। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर पहुंचने पर भाजपाईयों ने उसका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। सविता ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड की किसी महिला ने माउंट ल्होत्से का आरोहण किया है। देश की तीन महिलाएं उनसे पूर्व इस चोटी का आरोहण कर चुकी हैं। उन्होंने इसका श्रेष्य अपने माता पिता के साथ ही एनआईएम और गांव के बड़े-बर्जुगों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!