उत्तरकाशी – भारत – तिब्बत बार्डर पर नेलांग के पास जवान की मौत

Share Now

उत्तरकाशी – आर्मी हर्षिल से प्राप्त सूचना के अनुसार  भारत तिब्बत सीमा पर पेट्रोलिंग करते समय निलांग घाटी में अचानक भूस्खलन की चपेट में आने के कारण एक जवान की मृत्यु हुई है जिसे रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तरकाशी से पुलिस का शववाहन हर्षिल भेजा गया है। उक्त घटना भैरोघाटी से लगभग 3 km आगे हुई। जहां पर सेना का दल पैदल ही जा रहा था। जिसमें एक जवान की मृत्यु हुई है। जिसका शव उत्तरकाशी लाया जायेगा। उक्त जवान जम्मू कश्मीर का है। इस घटना मै एक सैन्य अधिकारी को भी चोट लगी होना बताया गया है।

 

error: Content is protected !!