उत्तरकाशी – कांवड यात्रा – सड़क पर तैनात रहे डीएम व एसपी – 40 वाहनों के चालान

Share Now

 

गत 14 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध कांवड यात्रा चल रही है, यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कांवडिये जल लेने गंगोत्री धाम आ रहे हैं, जनपद उत्तरकाशी में कांवड यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रुप से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद है,

आज स्वयं जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा गंगोत्री धाम कांवड मार्ग पर संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान अनावश्यक रुप से हुडदंगवाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग,यातायात नियमों का उल्लघंन करने करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के चालान किये गए।

error: Content is protected !!