उत्तरकाशी : ब्रह्मखाल की महिला प्रधान गिरफ्तार – शांता देवी का घर तोड़ कर फैलाई थी अशांति

Share Now

उत्तरक्षी जिले के थाना धरासु अंतर्गत ब्रह्मखाल मे महिला प्रधान द्वारा समूह मे अन्य महिलाओ के साथ गाँव की शांता देवी का मकान तोड़ने की घटना को अंजाम दिया गया | मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस का मामला सौंपने के बाद, सीओ लेवल  के पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे है | आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय मे पेश किया जा रहा है | उत्तरकाशी पुलिस ने इस संबंध मे सोसल मीडिया पर भ्रम अथवा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी  कार्यवाही  की चेतावनी जारी की है |

ग्राम टिपरा स्थानीय परिवार के मकान को क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया:

बीते दिनो 17 जुलाई को श्रीमती शान्ता देवी पत्नी स्व0 भरपूर दास निवासी टिपरा पो0 ऑ0 जुणगा तह0 डुण्डा उत्तरकाशी द्वारा राजस्व चौकी जुणगा पर एक लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम प्रधान टिपरा के नेतृत्व में 16-17 लोगों के द्वारा गांव का रास्ता बनाने हेतु उनके मकान को क्षतिग्रस्त (तुडवाया) गया | विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा उनकी सास से गाली-गलौज व मारपीट की गई | तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान टिपरा सीमा गौड व अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323/427/447 भादवि व 3/10 SC/ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 22/07/2021 को उक्त मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया, अभियोग की विवेचना श्री हीरालाल बिजल्वाँण पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सम्पादित की जा रही है, मामले से सम्बन्धित मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान टिपरा सीमा गौड़ को कल 25 जुलाई को पुलिस द्वारा देहरादून से गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 147/504/506 IPC व 3(1)(द) SC/ST Act की बढोतरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्ता को आज माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

      उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है, आम जनता/स्थानीय लोगों से अपील है कृपया उक्त मामले  को सोशल मीडिया व अन्य किसी माध्यम से यदि उक्त प्रकरण मे किसी के द्वारा कोई भ्रामकता/अफवाह फैलाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः

1- एसआई देवेन्द्र सिंह पाल- थाना धरासू

2- कानि0 अरविन्द गिरि- थाना धरासू

3- म0कानि0 दीपिका राणा- थाना धरासू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!