उत्तरकाशी : शौक पूरा करने के लिए 2 लाख के मोबाइल पर हाथ साफ करते नाबालिग

Share Now

नशे कि लत मे अपना भविष्य अंधकार मे झोंक रहे नाबालिग अब चोरी करने मे भी पीछे नहीं है | स्मैक जैसे नशे के शौक को पूरा करने के लिए ये किशोर पहले अपने घरो मे जेब साफ करते है और बड़ मे पड़ोसी और जब खर्चे ज्यादा बढ़ा जाए तो बाजार मे दुकानों मे भी चोरी करने से बाज नहीं आते है | ऐसे ही एक मामले मे  दुकान से मोबाईल फोन चोरी करने पर  उत्तरकाशी पुलिस ने 02 विधिविवादित किशोरों को विधिपूर्ण संरक्षण में लियाः

बताते चले कि 30/12/2021 को वादी रविन्द्र सिंह नेगी पुत्र श्री भरत सिंह निवासी- ग्राम व पो0- बौंगा तह0- भटवाडी थाना कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 29/12/21 की रात्रि को उनकी मोबाईल की दुकान, जोशियाडा N.I.M. बैण्ड उत्तरकाशी से मोबाईल फोन और कुछ हैड फोन किसी अज्ञात व्यक्ति दवारा चोरी कर लिये गये हैं। जिस पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर मु0अ0सं0- 136/21 धारा 380 भा0द0सं0 बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार मामले के खुलासे एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एस0एच0ओ0 कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा उ0नि0 उमेश नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गयी, टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पतारसी सुरागरसी कर घटना का सफल अनावरण कर घटना में संलिप्त 02 विधिविवादित किशोरों को आज 31.12.2021 को विधिपूर्ण संरक्षण में लिया गया। विधि विवादित किशोरों के कब्जे से चोरी हये 09 मोबाईल फोन (अलग-अलग कम्पनी) एवं 07 Bluetooth/ Headphone बरामद हुये, दोनों विधि विवादित किशोरों को मा0न्याया0 किशोर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया |

बरामद सामान –  09 मोबाईल(टच) फोन(अलग-अलग कम्पनी के), 07 Bluetooth/ Headphone

बरामद सामान की अनुमानित कीमत- 2,00,000 रुपये |

बरामद करने वाली पुलिस टीम –

1. उ0नि0 उमेश नेगी

2. उ0नि0 वंदना नेगी

3. उ0नि0 मनीषा नेगी

4. कां नीरज रावत

5. कां0 कुलदीप डोभाल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!