उत्तरकाशी : एनएसएस की टीम को पुलिस ने नशे,साइबर क्राइम,मानव तस्करी जैसे अपराधो पर जागरूक किया

Share Now

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पी0के0 राय द्वारा जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में शुक्रवार को AHTU व ADTF की संयुक्त टीम ने महाशय राजीव कुमार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तिलोथ उत्तरकाशी NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) कैंप में नशे की बढ़ती कुरीति की रोकथाम हेतु जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया ।

AHTU व ADTF की संयुक्त टीम ने NSS वॉलेंटर्स को नशे,साइबर क्राइम,मानव तस्करी आदि के संबंध में जागरूक किया
समाज से नशे की कुरीति को खत्म करने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की:

सभी NSS वॉलेंटर्स को नशे के दुष्परिणाम के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने तथा मानव तस्करी जैसे अपराधों में विशेषकर बालक/बालिका एवं महिलाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, के संबंध में विस्तारित जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त सभी को महिला अपराध,बाल मजदूरी,बंधुआ मजदूरी,साइबर क्राइम,डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, गौरा शक्ति एप्प, यातायात, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, फड़ फेरी विक्रेताओं/घरेलू नौकर/किराएदार के सत्यापन करने आदि के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। गोष्ठी में 70 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया।

error: Content is protected !!