covid 19 के बाद वापस अपने प्रदेश को लौटे प्रवासियों को प्रदेश मे रोके रखने के अलावा वर्ष 2022 तक किसानो की आय दो गुणी करने के बीजेपी की घोषणा पर अमल करने के लिए जिले मे प्रशासनिक तंत्र को टाइट किया जा रहा है ताकि विधान सभा चुनाव मे एक बेहतरीन आंकड़ा प्रस्तुत किया जा सके | पीएम मोदी के केन्द्रीय योजनाओ के अलावा राज्य सरकार के खाते मे भी कुछ योजनाओ को सामिल किया जा सके इसके लिए जमीन पर तैयारी सुरू हो गयी है | प्रदेश के इतिहास मे पहली बार ऐसी तैयारी दिख रही है जब बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र और बूथ लेवल पर पसीना बहा रहे है तो जिला स्तरीय अधिकारी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे |
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) एवं जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने ग्रोथ सेंटर के अलावा दमास्क गुलाब की खेती, डेयरी,बकरी पालन,मधुमक्खी पालन,वर्टीकल सब्ज़ी उत्पादन के जरिए रोजगार के साधन सुलभ करवाने के निर्देश आईएलएसपी को दिए। इस हेतु कृषि,उद्यान,मत्स्य से समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाय। जो कार्य कर लिए गए उनके फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने दमास्क गुलाब की खेती के लिए मनरेगा से गड्ढे तैयार करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
प्रबंधक आईएलएसपी सुनील कुमार तिवारी द्वारा रूपरेखा बताते हुए अवगत कराया गया कि आईएलएसपी 72 गांव के 3598 परिवारों के साथ कार्य कर रही है। 264 किसानों को बैंक के साथ समन्वय कर किसान क्रेडिट कार्ड, सीसीएल,टीएल से लाभान्वित किया गया। हाईटेक नर्सरी बनाकर उसमें सेब की नर्सरी व सब्जियों का उत्पादन कर सहकारिता को इसका लाभ मिल रहा है। उद्यान विभाग के साथ समन्वय कर वर्टीकल फार्मिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के अंर्तगत विकास खंड भटवाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक दाल दी जा रही है। शीघ्र ही अन्य ब्लाकों में भी यह शुरू किया जाएगा। 14 परिवार को होम स्टे के लिए भी प्रेरित किया गया। जिसमें उनको करीब 3 लाख 50 हजार की आय हुई। कयार्क व पाही गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को धूप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कोरोनाकाल में भी आजीविका द्वारा लोगों को खाने पीने की वस्तुएं आदि की सुविधाएं सुलभ करवायी गई।
बैठक में परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी विमल कुमार आर्य,एलडीएम बीएस तोमर, सीएचओ डॉ रजनीश, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

