उत्तरकाशी : तीसरी लहर के खौफ से ही सही – हाई टेक हुए यमुना घाटी के अस्पताल

Share Now

सीएम धामी के निर्देश पर प्रदेश मे  कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने से पूर्व सभी अस्पतालो मे तैयारियो का जायजा लिया जा रहा है | देशभर मे दूसरी लहर आने पर अस्पतालो मे तैयारियो की पोल खुली तो सरकार को जबाब देना मुसकिल हो गया था इस बार कोई कमी न रहे इसलिए प्रदेश के सभी जिलो मे डीएम को स्थलीय जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है ताकि समय रहते व्यवसतह की जा सके | इसी कड़ी मे डीएम उत्तरकाशी ने जिले के यमुना घाटी मे मोरी पुरोला और नौगाँव मे अस्पतालो की तियायरियों का जायजा लिया आओर संतुष्टि व्यक्त की  | कोरोना की तीसरी लहर के खौफ से ही सही अब तक बुरे दौर से गुजर रही स्वास्थ्य सेवा के दिन लौट आए है जिले के सुदूर इलाको मे भी कोविड अस्पताल के साथ सामनी मरीजो के लिए भी हाई टेक सुविधाए मिलने की संभावना बढ़ गयी है |

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान मे रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला, नौगांव में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी के सुदृढ़ीकरण कार्य गुणवत्ता व तेजी के साथ करने के निर्देश कार्यदायी संस्था पेयजल निमार्ण निगम को दिए। सोलर प्लांट बैटरी को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने व स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए l कोविड केयर सेन्टर व परिसर में नाली निमार्ण व पहुँच मार्ग को भी दुरुस्त करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य आदि सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर किया जा रहा है l जिससे ग्रामीणों को असुविधा न हो l मोरी प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र को नया रूप प्रदान किया जा रहा है व स्वास्थ्य संबंधी कई आधुनिक उपकरणों से भी जोड़ा जा रहा है l वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में 33 बेड का कोविड अस्पताल तैयार कर लिया गया है l जिसमें महिला तथा बाल रोग गहन इकाई देखभाल वार्ड भी शामिल है। कहा कि जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है l मोरी, नौगांव, चिन्यालीसौड़ में प्री- फैब्रिकेट हास्पिटल का निमार्ण किया जा रहा है l ताकि कोविड  की संभावित तीसरी लहर आने पर रूटीन के अन्य मरीज प्रभावित न हो और  कोविड मरीजों का अलग से उपचार किया जा सके ।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पुरोला सोहन सैनी, बड़कोट चतर सिंह चौहान, एसीएमओ आरसी आर्य, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नौगांव डा0 निधि रावत आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!