उत्तरकाशी – बर्फवारी ने डाला बिघ्न – 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय के लिए लगने लगी क्लास

Share Now

कोरोना महामारी के चलते भले ही स्कूल कॉलेज बंद हो किन्तु चुनावी समर के लिए सभी राजनैतिक दलो ने कमर कस ली है | उत्तराखंड मे जहा बीजेपी दूसरी पारी मे बैटिंग कर काँग्रेस से फिर बॉलिंग करवाने के मूड मे है तो काँग्रेस की राह मे बीजेपी के साथ अब आम आदमी पार्टी भी मुस्किल बढ़ा रही है | ऊपरी स्तर पर नेताओ मे अभी भी सुलह नहीं हो सकी है किन्तु बीजेपी और आरएसएस की तर्ज पर आम आदमी पार्टी के साथ काँग्रेस ने भी ब्लॉक स्तर पर कमर कस ली है | उत्तरकाशी जिले के सीमांत मोरी ब्लॉक की प्रथम मासिक बैठक मे भरी बर्फवारी के चलते कार्यकर्ता नहीं पहुच सके |

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोरी की प्रथम मासिक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल रावत की अध्यक्षता में हुई जिसमें 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय हेतु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है, । मीटिंग में उपस्थित देवेन्द्र सिंह राणा, प्रहलाद पंवार , मेघा सिंह जगमोहन, नरेश चौहान, आदि ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण थे, मोरी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और वर्षा के कारण बहुत सारे कांग्रेस के लोग मीटिंग में नही पहुंच पाये।

error: Content is protected !!