पिथौरागढ़ – कोरोना वैक्सिनेशन – पहले चरण मे 4 हजार एक सौ उनचालीस हैल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका

Share Now

पिथौरागढ़ ज़िले में कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारी पूरी हो गयी है। पहले चरण में हैल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जायेगी । जिसके लिए पिथौरागढ़ जिले में 4 हजार एक सौ उनचालीस लोगो की सूची तैयार कर ली गयी है।

नदीम परवेज पिथोरागढ़
प्रशासन ने वैक्सीन को स्टोर करने के लिए कोल्ड चैन को भी तैयार कर लिया है।

जिलाधिकारी पिथोरागढ़ विजय कुमार जोगडण्डे ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 10 हज़ार लीटर क्षमता का कोल्ड स्टोरेज मौजूद है।

जिनमे पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन स्टोर की जा सकती है। देश मे जैसे ही वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू होगी सीमांत जनपद में भी लोगो को इसका लाभ मिलना सुरू हो जाएगा

विजय कुमार जोगडण्डे जिलाधिकारी पिथौरागढ़।*

error: Content is protected !!