उत्तरकाशी : सोनू नेगी और रीना अरोरा को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की कमान

Share Now

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के मनोनित नए महिला और पुरुष जिला अध्यक्ष  के सम्मान  कार्यक्रम में  गंगोत्री विधायक  सुरेश चौहान उपस्थित हुए ।  पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में  सोनू सिंह नेगी जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना अभियान एवम श्रीमती रीना अरोरा जी जिला अध्यक्षा( महिला) को विधायक गंगोत्री ने फूलमालाओं तथा पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित किया

विधायक चौहान उन्हे  ने पदभार ग्रहण पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मोदी  द्वारा अबतक ३००से अधिक जनकल्याण की योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है,हमे उनका प्रचार प्रसार करना चाहिए,ताकि जिन लोगों के लिए योजना  चलाई जा रही है उन्हे उनका लाभ शत – प्रतिशत मिल सके ।  उन्होंने बताया कि  अंतिम छोर पर बैठे कमजोर को अग्रिम पंक्ति पर लाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा का मूल मंत्र है । किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसान को इसकी श्रेणी में लाना, सौभाग्य योजना,उज्जवला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं है जिनका उपयोग कर गरीब की दशा एवम दिशा बदली जा सकती है।

इस दौरान रावल रविंद्र सेमवाल, सोनू  ,हरीश डंगवाल , श्रीमती रीना अरोरा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!