उत्तरकाशी : स्टाफ नर्स अब कहलाएंगी सीनियर नर्सिंग आफिसर – सीएमओ ने दिया पदनाम बैच

Share Now

स्टाफ नर्स और सिस्टर अब बन गए वरिस्ठ नर्सिंग आफिसर और नर्सिंग आफिसर

बीमारी के दौरान अस्पताल में आपके चारो तरफ घुमने वाले ,  सफ़ेद वस्त्रधारी,  बराबर दवा और इंजेक्शन आपको लगवाने वाले  , डाक्टर की  विजिट में आपकी फाइल साथ लेकर  चलने वाली स्टाफ नर्स और सिस्टर को सम्मानित पद प्रदान करते हुए उत्तराखंड सरकार ने अब वरिस्ठ नर्सिंग आफिसर और नर्सिंग आफिसर बना दिया है | प्रदेश सरकार ने 23  मार्च 2021 को वर्तमान में सभी सम्बंधित  कार्मिको को नया पद देकर सममित किया है |

इसी क्रम में उत्तरकाशी में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीपी जोशी और प्रमुख अधिक्षक डॉ SD सकलानी ने एक समारोह में इन कार्मिको को  नए पदनाम के बैच और प्रसस्ति पत्र वितरित किये |

इस दौरान  पूनम, अंजना, आशा, अनीता दास, मोहन, गिरीश, बल्वेंद्र, सुनील, प्रवीण, बबिता ,प्रवीण ,रतन, रूचि, रीता, पूजा और रजनी  सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे |

error: Content is protected !!