उत्तरकाशी _ गंगोत्री के कपाट खुलने से दो दिन पहले गंगोरी पुल की मरम्मत – बंद रहेगा सम्पूर्ण यातायात

Share Now

चार धाम यात्रा तैयारियो को समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव के माध्यम से सभी जिलो को यात्रा मरग की सड़क पर सभी निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिये है इसी कड़ी मे बीआरओ द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर गंगोरी पुल मे मरम्मत के लिए एक मई का दिन निर्धारित किया गया है , इस दौरान संपूरण यातायात रोके जाने के लिए डीएम उत्तरकाशी को बीआरओ के अधिकारी ने पत्र लिखकर सूचना दी है । 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर गंगोत्री – धरासू के किलोमीटर 31.050 पर  गंगोरी में अस्सी  गंगा पर स्थित वैली ब्रिज को चार धाम यात्रा 2022 से पहले वार्षिक अनुरक्षण कार्य के लिए 1 मई 2022 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रस्तावित किया गया है।  पुल के अनुरक्षण कार्य के दौरान सड़क में यातायात को पूर्ण रूप से रोका जाएगा , ताकि पुल के अनुरक्षण कार्य को बिना किसी रूकावट के संपन्न किया जा सके।  कमान अधिकारी मेजर बिनु वीएस  ने डीएम उत्तरकाशी को लिखे अपने पत्र संख्या 210 / ब्रिज / 05 / e2  दिनांक 2 अप्रैल 2022 – 23 अप्रैल 2022 में इस तिथि को यातायात को पूर्ण रूप से रोके जाने के लिए अनुरोध किया है

error: Content is protected !!