उत्तरकाशी – यमनोत्री राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त – एक की मौत दो गंभीर घायल

Share Now

उत्तरकाशी

यमुनोत्री राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है|  हादसे में एक व्यक्ति की  मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप  से घायल हुए है जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा से जिला अस्पताल भेजा गया है |

मिली जानकारी के अनुसार तहसील डुंडा के अंतर्गत दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आसपास यमुनोत्री राजमार्ग पर ब्रह्मखाल से धरासू की  तरफ जा रहा वाहन हरेती के पास हादसे का शिकार हो गया | वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जुनगा मोटर मार्ग पर करीब 200 मीटर गिरने के बाद दुर्घटना का शिकार हुआ है | वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे | जिसमे से एक की मौत हो गयी है, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है |

दुर्घटना में मृतक अंजलि पुत्री भाग सिंह उम्र 18 साल निवासी फेडी, तहसील- चिन्यालीसौड़ तथा घायलों में संगीता पत्नी जीतेन्द्र सिंह, उम्र 25 साल निवासी फेडी,  और चंद्र किशोर पुत्र रमेश बडोनी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम धरासू बडेथी सामिल है | पुलिस और आपदा  दल ने मौके पर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है |

error: Content is protected !!