उत्तरकाशी
बदलते दौर मे मोबाइल के चलते बच्चो के शौक बादल गए वरना कागज की कश्ती वो वारीश का पानी वाली पंकज उधास की गजल इस सरकारी कालोनी मे पर्फेक्ट बैठती है |
जिले के विकास का प्रतीक विकास भवन के पास कर्मचारियो के लिए बनी पूल्ड हाउस कालोनी मे सड़क के किनारे निकासी के लिए बनाई गयी नाली बंद होने से पानी सड़क पर फ़ेल रहा है | कर्मचारियो ने नगर पालिका अध्यक्ष को लिखी शिकायत मे आरोप लगाया है कि इस इलाके मे मौजूद एक महिला द्वारा जानबूझ कर नालियो को बंद किया गया है | कर्मचारियो ने बताया कि सफाईकर्मी से नाली खुलवाने के दौरान भी महिला गाली गलोज कर माहोल खराब करती है |
