उत्तरकाशी :- उन चुनौतियों को ले कर काम करना होगा जिसका सीधा प्रभाव महिलाओं पर पड़ रहा है: महिला दिवस

Share Now

रिलायंस फाउंडेशन के तत्वाधान में डूंडा विकास खंड के ग्राम जिनेथ एवं सिंगोट में एकता महिला ग्राम संगठन एवं महिला समूहों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस बार की महिला दिवस की थीम चुनौती को चुने रही। कार्यक्रम की मुख्य अथिति
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कविता परमार ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होगा और हमे गांव गांव जा कर महिलाओं को जागरूक करना होगा।

इस अवसर पर एकता ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता अवस्थी द्वारा कहा गया कि पिछला वर्ष कोविड १९ का रहा और सभी को बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन धीरे धीरे आज स्थितियां सामान्य हो रही हैं और इस परिस्थिति में महिलाओं के नेतृत्व की भूमिका भी अहम है। हमको उन चुनौतियों को ले कर काम करना होगा जिसका सीधा प्रभाव महिलाओं पर पड़ रहा है चाहे वो लिंग असमानता की बात हो, घरेलू हिंसा हो, स्वास्थ्य , पानी, शिक्षा के मुद्दे हों।
हिम पटारा ग्राम संगठन की अध्यक्ष सरतमा देवी ने कहा आज हम महिलाएं कई क्षेत्रों में बड़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। हम आज समूहों के माध्यम से गांव में मनरेगा में कार्य कर रहे हैं अपने सगवाड़े , पानी के टैंक बना रहे हैं और साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव में लाने का प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने कहा जब तक महिलाएं चुनौतियों को स्वीकार नहीं करेंगी तब तक बदलाव नहीं आएगा।

बरसाली की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता बिष्ट ने कहा कि आज महिलाएं ग्राम विकास का एक मजबूत स्तंभ हैं , बस आवश्यकता है कि हम अपनी ताकत को पहचान सकें। इसके लिए हमको अपना ज्ञान बड़ाना होगा और अपने अपने क्षेत्र में विकास के मॉडल स्थापित करने होंगे।
रिलायंस के प्रतिनिधि कमलेश गुरुरानी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और ये दिवस महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। आज महिलाएं जिस प्रकार चूल्हे चौके के साथ ही अपने परिवार की आजीविका, सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ अभियान, ग्राम पंचायतों में भागीदारी आदि कर रही हैं , उनको बड़े स्तर पर बताने की आवश्यकता है ताकि उनसे प्रेरणा ले कर अन्य महिलाएं भी मजबूती से अपने प्रयासों को कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समूहों द्वारा संगठित हो कर किए जा रहे प्रयासों को सबके साथ साझा किया
कार्यक्रम में खरवां, कवा, सिंगोट, नाकुरी, गढ़, भाडूशेरा जीनेत , पटारा, ओल्या , डांग पुजार गांव, हरेथी,जखारी, पैंथर, मशून, ओल्या, पनोथ, गैंवला, मंडियासरी, कल्याणी कुमड़डा, बांदू, बॉन आदि की ३०० महिलाओं और साथ ही ग्राम प्रधान सिंगोट, ग्राम प्रधान जीनेत श्रीमती सरोजनी देवी, छेत्र पंचायत सदस्य पैंथर, बांदु, जिनेत, पनोथ, बरसाली एवं विभिन्न संगठन की अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!