उत्तरकाशी के 53 वे डीएम अभिषेक रूहेला ने कोषागार का चार्ज लिया

Share Now

उत्तरकाशी 24 अप्रैल 2022 – जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने रविवार की अपराह्न में जनपद के 53वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन परिसर में स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का निरीक्षण कर कोषागार का भी चार्ज लिया गया। श्री रुहेला ने जनपद पहुंचकर बाबा विश्वनाथ व शक्ति माता मन्दिर में पूजा अर्चना भी की।

बता दें कि नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला इससे पूर्व आयुक्त नगर निगम देहरादून के पद पर तैनात थे। श्री रुहेला ने मुख्य विकास अधिकारी टिहरी के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। श्री रुहेला 2015 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। श्री रुहेला राजस्थान के मूल निवासी है।

error: Content is protected !!