उत्तरकाशी के साथ वीआईपी बर्ताव – आयुक्त गढ़वाल तीन दिन बाद देंगे अपनी रिपोर्ट

Share Now

उत्तराखंड राजय निर्माण से पहले से ही उत्तरकाशी प्रदेश मे सरकार बनाने मे महत्वपूर्ण रोल निभाती आई है | पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद गंगोत्री विधान सभा से प्रदेश मे सरकार बनाने का मिथक जुड़ गया | इस बार सीएम के गंगोत्री से लड़ने की आशंका के बीच आयुक्त गढ़वाल भी तीन दिन के दौरे पर उत्तरकाशी मे जमे हुए है | उन्होने एनआईसी उत्तरकाशी  से  ही गढ़वाल के सभी जिलो की समीक्षा बैठक ली और गंगोत्री यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओ का जायजा लिया | कोरोना महामारी का असर कम होते ही चार  धाम यात्रा सुरू करने के साथ ही गंगोत्री उत्तरकाशी को वीआईपी सीट बनने से पहले एक एक नट बोल्ट का तेल पानी  चेक करना जरूरी माना जा रहा  है | इसे आयुक्त के दौरे का असर कहे या मौके की नजाकत यमुनोत्री दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाए चाक चौबन्द दिखाई दी | और दो पेय जल टैंक मे लीकेज के अलावा सभी कुछ ठीक थक था | इन दो टैंको मे कमी छोडने वाला विभाग लापरवाह था या उसे समय पर सूचना नहीं मिली ?

जल्द सुरू हो सकती है चार धाम यात्रा – सीमित संख्या मे होगी आवाजाही

  जनपद उत्तरकाशी दौरे पर आए कमिश्नर गढ़वाल श्री रविनाथ रमन रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त ने पैदल चलकर यमुनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का दोनों धाम यमुनोत्री व गंगोत्री में किस तरीके से परिपालन हो रहा है उसका निरीक्षण किया जा रहा है । चूंकि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।

    आयुक्त गढ़वाल श्री रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सब कुछ ठीक था तो दो टैंक भी समय पर ठीक करवा देते

आयुक्त ने यमुनोत्री धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। एसओपी का परिपालन सही पाया गया। यमुनोत्री पैदल मार्ग,मंदिर परिसर पर साफ सफाई व कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ चाक चौबंद पायी गई सरकार द्वारा जारी पैदल मार्ग पर शौचालय साफ व स्वच्छ पाए गए। भंगेली गाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण धंस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश संबन्धित विभाग को दिए। पैदल मार्ग पर पीने का पानी की आपूर्ति सही पायी गई। दो पानी के टैंक में लीकेज होना पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश ईई जल संस्थान को दिए।

   जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में केम्प लगाकर वैक्सिननेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को दिए।

अब तक देखा था तहसीलदार – इस बार आयुक्त

         इस दौरान एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान, एमए जिला पंचायत कबुलचंद, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति राजस्वरूप उनियाल,सचिव सुरेश उनियाल, प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल,पंच पंडा समिति पुरोहित महासभा सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!