उत्तरकाशी : भरी दोपहरी मे भालू का हमला – पालतू कुत्तो ने बचाई जान

Share Now

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले के भटवाडी तहसील अंतर्गत नटिन गाव मे भरी दोपहरी मे भालू के हमले मे एक व्यक्ति गंभीर रूप स एघायल हो गया | एंबुलेंस आने से पहले ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया |

ग्राम प्रधान नटिन महेंद्र सिंह पोखरियाल ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे गाव के पास ही कुन्दन सिंह पोखरियाल अपने बैलो के साथ जा  रहा था तभी भालू ने अचानक हमला कर दिया मौके पर पालतू कुत्तों ने भी भालू के हमले  का जबाब दिया , उसके बाद भी भालू कुछ दूरी तक पीड़ित को घसीटकर ले गया | जिससे उसके सिर, कमर और जांघ मे काफी चोटे आई है| हादसे  के बाद गाव मे खौफ का महोल है | भालू हिंसकता को देखते हुए वन  विभाग ने ग्रामीणो को फिलहाल घटना स्थल की  तरफ न जाने को कहा है |बताया जा रहा है कि गाव की   सीमा के पास मादा भालू ने बच्चो को जन्म दिया है जिस कारण भालू ने इस तरह हमले का अंजाम दिया है | ग्रामीणो ने वन विभाग से भालू को गाव की सीमा से बाहर भागने की मांग की है ,  ताकि किसी अन्य ग्रामीण के साथ ऐसा कोई हादसा न हो सके | ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कुन्दन के 6 बच्चे है अगर उसे कुछ हो गया तो इन मासूमो का जीवन निर्वाह कैसे होगा |

error: Content is protected !!