सूखे पड़े है जल संस्थान के स्टैंड पोस्ट – औली बेस कैंप और चार धाम यात्रा का मुखी पड़ाव जोशीमठ मे सूखे कंठ

Share Now

जोशीमठ

उत्तराखंड मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाए कजगो का पेट भर रही है तभी तो शीतकालीन क्रीडा स्थल औली और चार धाम यात्रा मे बद्रीनाथ से पहले मुख्य यात्रा का पड़ाव जोशीमठ मे बाहर से आने वालों केम लिए पीन की पनि की कोई व्यवस्था नहीं है आलम ये है कि जल संस्थान की बद्रीनाथ बाय पास के पास 5 मे से से तीन स्टैंड पोस्ट सूखे पड़े है | जबकि जोशीमठ मुख्य बाजार मे एक भी स्टैंड पोस्ट नहीं है | एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया की जल्द ही विभाग से वार्ता कर पेय जेएल की व्यवस्था की जाएगी |

जोशीमठ नगर के मुख्य बाज़ार मारवाड़ी चौक से अपर बाज़ार तक कही पर भी जल संस्थान के द्वारा आम जन के लिए पीनी के स्वच्छ पानी हेतू स्टैंड पोस्ट नहीं लगाए गए है। जिससे प्रति दिन दूर दराज से जोशीमठ आवाजाही करने आने वाले ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए होटलों का सहारा लेना पड़ता है।
बता दे कि जोशीमठ चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव सहित विंटर डेस्टिनेशन का बेस केम्प भी है लेकिन जोशीमठ मुख्य बाज़ार मै पीने के स्वच्छ पानी के लिये एक भी स्टैंड पोस्ट नहीं है।हालाकि चार धाम यात्रा को देखते हुए जल संस्थान के चार स्टैंड पोस्ट लगाए गए है वो भी बद्रीनाथ बाई पास के समीप है जबकि जोशीमठ मुख्य बाजार मै एक भी स्टैंड पोस्ट नहीं लगा हुआ है। पूरे जोशीमठ मै जल संस्थान के 5 स्टैंड पोस्ट है जिसके मात्र 2 स्टैंड पोस्ट मै ही पानी की आपूर्ति होती है। बाकि 3 स्टैंड पोस्ट शो पीस बने हुए है। जो कि कई सालो से बंद पड़े हुए है। स्थानीय लोगों की माने तो जोशीमठ मुख्य बाज़ार में स्टैंड पोस्ट लगने चाहिए जिससे दूर दराज से आने वाले लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।
जोशीमठ उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि इस संबंध मै उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी तथा जो स्टैंड पोस्ट खाली पड़े हुए है उनको ठीक कर उनमें कनेक्शन कर पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए जाएंगे
कुमकुम जोशी उपजिलाधिकारी जोशीमठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!