कौन था नवजात का बाप ? नाबालिग की आत्महत्या के बाद नेगेटिव आयी डीएनए रिपोर्ट, नवजात को पैदा करने के बाद फेंकने का था आरोप,

Share Now

सरोवर नगरी नैनीताल कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है । ठंड के मौसम में नाले में लावारिश हालत में नवजात मिलने के बाद नाबालिग पर नवजात का पिता होने के आरोप लगे थे, जिसने आत्महत्या कर ली, मौत के बाद डी.एन.ए.रिपोर्ट नैगेटिव आई तो परिजनों ने दूसरे पक्ष पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया।
नैनीताल के स्टाफ हाउस हनुमान पास सात नंबर क्षेत्र में छह फरवरी 2020 को एक नवजात बालिका नाले में ठण्ड से ठिठुरती मिली थी, जिसे क्षेत्रवासी अस्पताल ले आए थे । बालिका का इलाज चल ही रह था कि लोकलज्जा से छुपी नाबालिग ने बच्ची पर अपना दावा कर दिया । नवजात का बाप होने का आरोप नाबालिग राहुल पर लगा जिसके बाद उसका डी.एन.ए.टैस्ट लिया गया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया । राहुल 29 फरवरी को जमानत पर छूटकर घर आया । राहुल ने 17 अप्रैल को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली । राहुल की मौत के बाद डी.एन.ए.रिपोर्ट आई जो राहुल से मैच(मेल)नहीं खाई
मृतक राहुल के स्टाफ हाउस निवासी पिता रमेश ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नाबालिग मां के परिजनों ने राहुल के जमानत पर घर आने के बाद उसपर शादी का भारी दबाव बनाया ।
रमेश ने कहा कि उनके बेटे पर अनावश्यक दबाव दिया गया जिससे वो अवसाद में चला गया और उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया ।


उन्होंने नाबालिग मां के पिता, माँ, भाई, जीजा, जीजा के भाई और पडोसी महिला के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है ।

:- अशोक कुमार, कोतवाल ।

error: Content is protected !!