किसे मिलेगा कोरोना के चलते सरकारी नौकरी मे एक और मौका?

Share Now

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2020 से जुलाई 2020 के बीच 42 साल की आयु सीमा पूरी करने वालों को सरकारी सेवा में आवेदन का एक और मौका दिया है अब ऐसे अभ्यर्थी भी इस अवधि में विभिन्न विभागों द्वारा रिक्त पदों पर आमंत्रित किए गए आवेदन भर सकेंगे| इस संबंध में सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है| प्रदेश में सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 42 वर्ष है इस साल करोना के कारण लगे लॉकडाउन के चलते भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित हुई इसके कारण इस अवधि में कई आवेदक निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर गए अब कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है सरकार के इस फैसले का संगठन ने भी स्वागत किया है और इसे मुख्यमंत्री की उदारता करार दिया है |

विनय गोयल प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

error: Content is protected !!