जंगली सुअर का हमला,चट्टान से नदी में गिरने से महिला की मौत

Share Now

बागेश्वर। शामा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मलखाडुंगर्चा में जंगल घास काटने गयी महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला बोल दिया। बीच बचाव करते समय एक महिला रामगंगा में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गयी। ग्राम प्रहरी की सूचना पर पुलिस रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हो गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बुधवार को मल्खाडुंगर्चा के ग्राम प्रहरी ने शामा पुलिस को बताया कि उनके गांव की चार महिलाएं घास के लिए सुबह जंगल गई थी। जंगल में अचानक जंगली सूअर ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में नारायणी देवी पत्नी चंदन सिंह उम्र 40 वर्ष चट्टान से रामगंगा नदी की तरफ खाई में गिर गई। खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सूअरों का आतंक लगातार बना रहता है। कई बार सूअरों के द्वारा पहले भी हमला किया गया है। लेकिन उस वक्त हमले में कुछ लोग घायल हुए थे। बुधवार को हमले में गांव की एक महिला की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई बार सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की जाती है। लेकिन उनकी मांग की हमेशा अनसुनी की जाती है। सूअरों के कारण गांव के लोग अपने मवेशियों के लिए चारा भी नहीं ला पा रहे हैं।

error: Content is protected !!