वार्ड 76 में सड़कों व गलियों की मरम्मत सफाई, पेयजल की समस्याओं को लेकर पार्षद रमीज़ अहसन बैठे भूख हठताल पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के कार्य कराने के आश्वासन पर धरना किया समाप्त।
अंकित तिवारी।

वार्ड न०76 के पार्षद रमीज़ अहसन ने अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों गलियों पुलिया की मरम्मत साफ सफाई व पेयजल व चोक नाले नाली की समस्या को लेकर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देकर क्षेत्रीय समास्याओं की त्वरीत कार्यवाही की मांग को लेकर जैसे ही बैठे और उन्के साथ क्षेत्रिय लोगों ने समास्याओं के निदान की मांग करते हुए धरना दिया उसके थोड़ी ही देर मे नगर निगम अधिकारीयों मे हडकम्प मच गया।नगर आयुक्त के विडीयो कानफ्रेन्सिंग मेजाने के बाद पार्षद रमीज़ अहसन का पारा और चढ़ गया वहीं पर नारेबाज़ी शुरु हो गई।विरोध की आवाज़ और पार्षद के भूख हड़ताल पर बैठने की खबर महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी को मिलते ही उन्होने फौरन सम्बन्धित अधिकारी सतीश कुमार को रमीज़ अहसन से वार्ता को अपने कक्ष मे बुलाकर यह आश्वासन दे कर भूख हड़ताल समाप्त करवा दि की जो भी मोहर्रम से पहले सड़क गलियों और पुलिया की मरम्मत का कार्य हो गा उसे प्राथमिक्ता के आधार पर करवाया जाएगा और उन्होने तत्काल क्षेत्रीय इन्जीनयर को तलब करते हुए वार्ड 76 के कार्यों की सूची बना कर फाईल सौंपने की बात कही ।दरियाबाद के पार्षद एहतेशाम रिज़वी,समाजवादी पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,वार्ड 76 के अध्यक्ष मो०ज़ाहिद, आदि ने भूख हड़ताल समाप्त करवाने और सभी मांगों पर सहानूभूति पूर्वक विचार करने के साथ समस्याओं के त्वरित निदान करने के महापौर के आश्वासन पर उन्के प्रति आभार व्यक्त किया।
