पहाड़ी मुख्य मंत्रियों का जमकघट- जो कुछ गंदी दे नही, तो भी बास सुबास।

Share Now

पहाड़ी मुख्य मंत्रियों के आगमन और चिंतन से कुछ हो न हो मसूरी की तरफ जाने वाले मार्ग तो दुरस्त हो ही गए है।

गजेंद्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार देहरादून

काश ऐसे आयोजन पूरे उत्तराखंड में हर महीने हो🤔🤔🤔 !!! आज मसूरी की रंगत बदली हुई है सुबह की चाय पानी के ठेले गायब हैं चारों ओर शानदार साफ सफाई है, सड़कों के किनारे चूना पडा है। उत्तराखंड सरकार के कारिंदों की चमचमाती कारें दिखाई दे रही है ।सड़क पर कहीं गड्ढे नहीं है और जहां टूट-फूट है वंहा अच्छे वाले हरे काले पर्दे लगाये गये है। देहरादून से मसूरी तक मेहमानों के स्वागत में वैध अवैध होर्डिंग भी लगे हैं ऐसा ही कुछ एक जमाने में राजकुमार गौतम के लिए किया गया था जब वो पहली बार राजमहल से बाहर की दुनिया देखने निकले थे तो बाहर स्वर्ग ही स्वर्ग दिखाया गया लेकिन जब उन्हें सच्चाई से रूबरू होना पड़ा तो वे भगवान बुद्ध हो गए उम्मीद की जानी चाहिए हिमालय कानक्लेव पूरा होने पर कुछ अच्छा जरूर होगा और आज का कानक्लेव मील का पत्थर साबित होगा

error: Content is protected !!