पौड़ी – बीरोंखाल खाल दूर पोखड़ा ब्लौक और चौबट्टाखाल तहसील है पास – वोट नहीं देंगे इस बार

Share Now

चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत  वीरोंखाल ब्लॉक के सुंदरखाल ग्राम सभा के लोगो ने परिसीमन की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी है ।ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से मात्र पंद्रह पंद्रह किलोमीटर दूरी पर पोखड़ा ब्लॉक है साथ ही कुछ ही दूरी पर चौबट्टाखाल तहसील है जबकि उनको वीरोंखाल तहसील और  वीरोंखाल ब्लॉक से ही जोड़ा गया है , जो  उनके गाँव  से 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है ।

ब्लौक मुखालय अधिक दूर होने से सीधे तौर पर विकास योजनाए प्रभावित हो रही है और ग्रामीणो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। गाँव के चुने हुए  जनप्रतिनिधि भी  ब्लॉक व तहसील दूर होने से विकास कार्य समय पर  नही करवा पाते हैं ।

 ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी प्रशासन व शासन में बैठे लोगों से गाँव के परिसीमन की मांग की लेकिन उनकी मांग अनसुनी कर दी गई

अब ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि उनकी मांग पूरी नही की गई तो वे आने वाले विधानसभा चुनावों में वोट नही देंगे

error: Content is protected !!