लोनी विधायक ने डासना मंडल अध्यक्ष की पुत्री के सरकारी नौकरी के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा शहीद बीएस तोमर की पत्नी को बनाया जाए आयोग या बोर्ड का अध्यक्ष।
अंकित तिवारी
बुधवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विधानसभा सत्र से लौटते ही प्रदेशाध्यक्ष एवं पाटी के पदाधिकारियों के साथ डासना मंडल अध्यक्ष शहीद बीएस तोमर के निवास स्थान पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। पार्टी एवं सरकार द्वारा बीएस तोमर के परिजन को 15 लाख के आर्थिक अनुदान देने के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

विधायक ने पत्र में कहा है कि जब हम गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष थे तब अल्पसंख्यक बाहुल्य डासना में सबसे ज्यादा सदस्यता बीएस तोमर द्वारा कराई गई थी। एकलौते पुत्र के निधन के बावजूद पार्टी को पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़वाया। पार्टी के निष्ठावान और समर्पित पदाधिकारी के निर्मम हत्या से पूरा जनपद क्षुब्ध और व्यथित है। साथ ही विधायक ने डॉ बीएस तोमर की हत्या को सांप्रदायिक ताकतों के द्वारा तुष्टिकरण के तहत की गई हत्या बताते हुए इसे पार्टी की विचारधारा और पार्टी को कमजोर करने वाला बताया। विधायक ने स्व. बीएस तोमर की पत्नी के लिए राज्य सराकर के किसी बोर्ड/आयोग व निगम में अध्यक्ष पद देने के अतिरिक्त बीएस तोमर की बेटी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है जिससे परिवार के भरण-पोषण में किसी भी प्रकार का भविष्य में दिक्कत न हो। वहीं विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांचकर आरोपियों के साथ सभी साजिशकर्ता के गिरफ्तारी की मांग भी की है।
