सर पर मज़हबी टोपी और माथे पर तिलक लगा कर हुआ सिविल अमेंडमेंट बिल का विरोध
समाजवादी पार्टी ने सिविल अमेंडमेंट बिल का विरोध करते हुए सुभाष चौराहे से हाईकोर्ट बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ति तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया।इलाहाबाद विश्वविद्धालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदिल हमज़ा के नेत्रित्व में सुभाष चौराहे पर जूटे समाजवादीयों ने बाहों पर काली पट्टी सर पर सफेद मज़हबी टोपी के साथ माथे पर तिलक लगा कर बिल का विरोध किया।
अंकित तिवारी
हाथों में हिन्दू मुस्लिम एक्ता व हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद सहित सिविल अमेंडमेंट बिल के खिलाफ लिखे प्लेबोर्ड लेकर प्रदर्शन किया और कहा हमे यह मन्ज़ूर नहीं।अदील ने कहा यह देश हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब का है।यह देश गाँधी का है।यहाँ न तो हिटलरवादी चलेगी और न ही गोडसेवादी। यहाँ के कण कण मे हिन्दू मुस्लिम बसे हैं।यहाँ होली दिवाली ईद बखरीद पर्व हम सब मिल कर मनाते हैं।हमे विभाजित करने की शाज़िश रचि जा रही है जो हम हमाजवादी और सेकुलरवादी एक होकर गोडसेवादीयों के मनसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।विरोध प्रदर्शन में अदील हमज़ा,निधि यादव,सन्दीप यादव,नेहा यादव,ननकऊ यादव,सै०मो०अस्करी,रवि यादव,अब्बास नक़वी,निर्मला यादव,इन्दू यादव,रेहान अहमद,अजीत विधायक,बलवन्त यादव,डॉ सरताज आलम,अखिलेश गुप्ता,सन्दीप विश्वकर्मा,रंजीत यादव,सऊद अहमद, समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता शामिल थे।