हल्द्वानी गौलापुल का एक हिस्सा टूटा- अफरातफरी का माहौल- 28 साल बार टूटा रिकॉर्ड

Share Now

नैनीताल में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले पूरी तरीके से उफान पर हैं। काठगोदाम स्थित गौला बैराज का जलस्तर 1993 के बाद आज 90000 क्यूसेक पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से बहुत अधिक है।

ऐसे में प्रशासन, पुलिस ने गौला नदी और उसके आसपास किनारे की तरह रहने वाले लोगों को अब पूरी तरीके से अलर्ट कर दिया है। वह किसी भी कीमत पर नदी की तरफ ना जाएं, 1993 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब गौला बैराज का जलस्तर 90000 क्यूसेक के पार पहुंचा है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल चुके हैं।अगर आज शाम तक बारिश ऐसे ही रही तो गौला बैराज समेत अन्य स्थानों को भी नदी द्वारा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन पुलिस अपनी निगाह बनाए हुए हैं और पूरी तरह से अलर्ट के मोड पर है, मौसम विभाग ने उत्तराखंड को पूरी तरह से रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है, जिसके बाद से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है और हर जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

error: Content is protected !!