भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में कई विषयों पर मंथन

Share Now

टिहरी। भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र में पूर्व राज्य सभा सांसद बलराज पासी ने अपने विचार रखे। उन्होंने 2014 के बाद आये युगांतकारी परिवर्तन पर चर्चा की।
विकास भवन के बहुद्देशीय हाल आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में बोलते हुये पासी ने कहा कि 2014 के बाद आधुनिक भारत बनाने को कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए जबकि उससे पूर्व के भ्रष्ट कमजोर नेतृत्व ने देश के विकास को पीछे धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि धारा 370, रामजन्म भूमि में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण और तीन तलाक की समाप्ति कर नारी शक्ति का सम्मान सहित अनेकों-अनेक सामाजिक उत्थान के कार्य देश में हुये हैं। दूसरे सत्र का विषय संगठन रचना में हमारी भूमिकारू हमारी कार्य पद्धति रहा, जिसको विस्तार रूप से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति पंचनिष्ठ होना नितांत आवश्यक है। तृतीय सत्र को प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा पर चर्चा की। हमारा विचार परिवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टिहरी विभाग के बौद्धिक प्रमुख सुरेंद्र मैठाणी ने संघ को लेकर विस्तृत रूप से बताया। आज के अंतिम सत्र में बदलती परिस्थिति में भाजपा के दायित्व को लेकर प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने विचार रखे।इस मौके पर वीरेंद्र राणा, शीश राम थपलियाल, गोविंद रावत, गिरिश बंथवान, विनोद रतूड़ी, नलिन भट्ट, जयेंद्र सेमवाल, खेम सिंह चौहान, सोहन लाल खंडेलवाल, शिवानी विष्ट, सुनीता देवी, अनिता पैन्यूली, पुष्पा ध्यानी, संदीप रावत, कमल पुनेठा, सरोज बहुगुणा, रेखा राणा, इंद्रा आर्य, अनिता कंडियाल आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!