मीना बाजार के लिए अपनी सरकार के पकड़ लिए कालर – भाजपा के सिंबल से चुनाव हारे व्यापार मंडल अध्यक्ष भी व्यापारियों के पक्ष में

Share Now

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को दी धमकी, दिया धरना।

सितारगंज।

सितारगंज की चर्चित मीना बाजार में अतिक्रमण अभियान के विरोध में अपनी ही सरकार के खिलाफ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने हल्ला बोल दिया है व्यापारियो के साथ मिलकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मीडिया के सामने प्रशासन पर आरोप लगाते लगाते सरकार के गिरेबान तक पहुंच गए। और सरकार को धमकी भी दे डाली मीडिया में व्यान देते हुए कहा कि अगर किसी व्यापारी के साथ कोई भी अनहोनी घटित होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

बता दें कि सितारगंज के मीना बाजार में रोडवेज बस अड्डे पर बसों का संचालन शुरू होने वाला है जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन द्वारा मीना बाजार कच्ची पक्की दुकानों को तोड़ा जा रहा है पूर्व विधायक नारायण पाल और पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने तो अतिक्रमण अभियान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार पर गरीबो को उजाड़ने का आरोप लगाया है। लेकिन निकाय चुनाव में भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़े और हारे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल भी व्यापारियों के पक्ष में नजर आए उन्होंने व्यापारियों के संग प्रशासन के खिलाफ धरना दिया और किसी भी व्यापारी के अनहोनी होने पर सरकार को दोषी करार दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष की यह राजनीति है या सरकार से बगावत यह तो सरकार ही तय करेगी।

संजय गोयल। व्यापार मंडल अध्यक्ष व बीजेपी नेता

error: Content is protected !!