चमोली : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार , दूसरा फरार

Share Now

गैरसेंण पुलिस ने 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

गैरसैण थाना अध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर वाहन संख्या uk -11- Ta 3231 अल्टो में अवैध रूप से 10 पेटी अंग्रेजी शराब सोलमेट विस्की  परिवहन करते समय एक अभियुक्त दर्शन सिंह मंडवाल पुत्र जीत सिंह निवासी ग्वाल हाल निवासी मैलचोरी  उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है ।

गिरीश चंदोला

 जबकि एक अन्य अभियुक्त गंगा सिंह  ग्राम नैनी हाल निवासी मैलचोरी पोस्ट ऑफिस माईथान हाल निवासी मेहलचोरी मौके से फरार हो गया दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गैरसेंण मे मु0अ0 स012/21 , धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा  पंजीकरण किया गया है। एवं  वाहन को सीज किया गया है। मौके से फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!