चिन्यालीसौड़ : हरिद्वार के बॉर्डर से लौटने के बाद चिन्यालीसौड़ की सेवा में जुटे कमल

Share Now

सेवा ही इश्वर की  सच्ची भक्ति है, इस कहावत को चरितार्थ कर रहे है चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर कमल चौहान जिन्होंने हरिद्वार कुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद अपने मूल कार्य स्थल में फिर से महामारी से बचाव के लिए पालिका  के  संपूर्ण  क्षेत्र में फोगिंग एवं सैनिटाइजर सुरु कर दिया है | बताते चले कि कोरोना महामारी में साफ सफाई को सबसे अहम् माना जा रहा है |

नरेन्द्र सिंह नेगी चिन्यालीसौड़

नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा कोविड-19 दृष्टिगत कोरोना महामारी से बचाव के लिए पालिका  के  संपूर्ण  क्षेत्र में फोगिंग एवं सैनिटाइजर किया जा रहा है  जिसका नेतृत्व सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल चौहान द्वारा दिया जा रहा है जो कुंभ मेला 2021 में ड्यूटी करने के पश्चात अभी हाल ही में पालिका में ज्वाइन किया है। इनके द्वारा ज्वाइन करते ही पालिका के सम्पूर्ण वॉर्डों को प्रतिदिन अपनी टीम पर्यवारण मित्रों के साथ सेनिटाइजिंग  एवं फोगिंग किया जा रहा है  जिसमें पालिका के सभासदों   द्वारा भी बराबर सहयोग दिया जा रहा है,

आज वॉर्ड न03, एवं 04 के सम्पूर्ण एरिया में सेनिटाइजर एवं फोगिंग किया गया, जिसमें वॉर्ड 

 नंबर 4 पीपल मंडी  के सभसाद श्री नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा डोर टू डोर जाकर खुद भी वॉर्ड में सेनिटाइजर किया गया।

साथ ही लोगों से घरों में रहने एवं मास्क जरूरी पहनने की अपील की गई।व्यपार मण्डल अध्यक्ष अमित सकलानी, दरमियान सिंह, एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता ओ ने सेनिटरी इंस्पेक्टर, एवं सभसादो के द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की गई।

error: Content is protected !!