चिन्यालीसौड़ – निशुल्क स्वास्थ्य कैंप मे चाइल्ड स्पेसलिस्ट डॉ0 श्रुती बोहरा ने किया परीक्षण

Share Now

उत्तरकाशी जिले के तहसील मुख्यालय  चिन्यालीसौड़ मे आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और इसका निशुल्क लाभ उठाने के लिए बीजेपी के स्थानीय  नेताओ ने बच्चों के डाक्टर को देहरादून से बुलवा कर कैम्प मे बच्चों का परीक्षण और उपचार करवाया । 

रविवार को भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी और  डॉ0 सत्येंद्र बिष्ट  के द्वारा चिन्यालीसौड़ में एक निःशुल्क स्वस्थ कैम्प का आयोजन किया गया , जिसमें देहरादून के गंगोत्री चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेसलिस्ट डॉ0 श्रुती बोहरा व डॉ0 के0एस0 बोहरा जी के द्वारा कैम्प में आए बच्चो का परीक्षण कर उपचार किया। 

आज के कैम्प में 50 बच्चों का उपचार किया गया ,इस अवसर पर यमुनोत्री विधानसभा के विधायक प्रत्यासी श्री मनोज कोहली ,नागणी हिटारा की प्रधान श्रीमती शशीबाला जोशी ,भाजपा मण्डल चिन्यालीसौड़ की मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता सेमवाल  ,युवा सामजिक कार्यकर्ता राजन महन्त  व अंकित पंत  उपस्थित रहे।
मण्डल अध्यक्ष विजय बडोनी जी ने कहा कि अब समय समय पर ऐसे कैम्प लगवाए जाएंगे जिसमे क्षेत्रवासियों को देहरादून के विशेषज्ञ डॉ0 द्वारा उपचार किया जयेगा।

error: Content is protected !!