देहरादून – ट्राफिक व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Share Now

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ,  यातायात व्यवस्था का जायजा लेने  घंटाघर व सर्वे चौक पहुंचे – मौक़े से सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे निकल कर यातायात व्यवस्था बनाने के दिये निर्देश

जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात का सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए गए है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  द्वारा घंटाघर, सर्वे चौक व अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, इस दौरान महोदय द्वारा सड़क किनारे खड़े वाहनों तथा रेहड़ी / ठेली वालो को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया। मौके से ही एसएसपी  द्वारा सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे निकलकर यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए.

error: Content is protected !!