देव प्रयाग – सड़क हादसे मे दो की मौत 7 घायल

Share Now

श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे मे दो लोगो की मौके पर मौत हो गई है जबकि 7 घायलो को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।  देवप्रयाग में तीन धारा के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है . मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे मे एक ट्रक 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरा है. ट्रक में 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं।  इनमें से 7 लोगों को एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि यह ट्रक आज सुबह श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा था. तभी तीनधारा के पास यह भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. 7 घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती किया गया है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, ट्रक में सवार सभी लोग एनएच विभाग में मजदूरी का काम करते थे.

error: Content is protected !!