उत्तरकाशी _ चिन्यालीसौड़ मे 19 जुलाई को तहसील दिवस के साथ ही बहुउददेशीय कल्याण शिविर मे डीएम रहेंगे मौजूद

Share Now

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से दूर दराज के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ में 19 जुलाई 2022 ( मंगलवार ) को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से तहसील दिवस के साथ ही बहुउददेशीय कल्याण शिविर का भी विकास खण्ड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजन किया जायेगा ।

जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को शिविर मे स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने व जरूरतमंद लोगों के जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत करने के साथ ही निर्धारित तिथि एंव स्थान पर ससमय अनिवार्य रूप से शिविर में प्रतिभाग करने आदेश जारी किये है ।

error: Content is protected !!