उत्तरकाशी – आलवेदर सड़क चौड़ीकरण स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Share Now

आलवेदर सड़क चौड़ीकरण स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता एनएच एवं कार्यदायी संस्था औऱ तहसील प्रशासन द्वारा धरासू से सिलक्यारा तक आलवेदर सड़क निर्माण के चौड़ीकरण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण के अधिकांश स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया। अपर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण स्थानों को तत्काल खाली करने के निर्देश दिये। अतिक्रमण नही हटाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाने की चेतावनी सम्बंधित अतिक्रमणकारियों को दी गई है।

error: Content is protected !!