आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज – इनकार करने पर कड़ी कार्यवाही

Share Now

कोविड अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार करने से इनकार नहीं करेंगे निजी अस्पताल

काशीपुर

कोविड अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत आम आदमी को उपचार दिए जाने के राज्य सरकार के आदेश का अनुपालन कराने के संबंध में आज नगर निगम में क्षेत्र के सभी 8 कोविड अस्पतालों के संचालकों एव डॉक्टर्स की बैठक बुलाकर  कर उन्हें इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। खासतौर पर यह कहा गया कि कोविड अस्पताल में किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर  अस्पताल संचालक के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही  निजी अस्पतालों को समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, महापौर उषा चौधरी, एसएनए आलोक उनियाल, कोविड नोडल इंचार्ज डा. अमरजीत सिंह इत्यादि की मौजूदगी में हुई बैठक में कोविड अस्पतालों के संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे आयुष्मान योजना को वरीयता देते हुए आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार करें। बता दें कि इस योजना के तहत रोगी व्यक्ति का सारा खर्च सरकार वहन करती है।  वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते कोविड पीड़ित किसी भी व्यक्ति को उपचार में दिक्कत पेश न आए इसलिए सरकार द्वारा 10 मई को इस संबंध में कोविड अस्पतालों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं।

गौरव कुमार…… उप जिलाधिकारी काशीपुर

उषा चौधरी …..मेयर

error: Content is protected !!