केदारनाथ आपदा की तर्ज पर देवप्रयाग में मुआवजा दे सरकार _ प्रीतम सिंह, पीसीसी चीफ कांग्रेस

Share Now

देवप्रयाग।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार से शांता नदी आपदा पीड़ितों को दस लाख का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को  प्रदेश में आ रही आपदाओं को देखते हुये विशेष पैकेज देना चाहिये। कांग्रेस प्रदेश अधयक्ष बुधवार को देवप्रयाग में हुई आपदा का जायजा लेने पहुचे थे।

उन्होंने यहाँ आपदा पीड़ितों से वार्ता कर उनके हुये नुकसान की जानकारी ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विगत कुछ समय से चमोली, रुद्रपयाग, उत्तरकाशी, टिहरी में बादल फटने की धटनाओं से भरी नुकसान हुआ है। देवप्रयाग में शांता नदी के सैलाब से बहुत ज्यादा जनहानि हो सकती थी अगर लॉक डाउन नही रहता। उन्होंने कहा कि केदारनाथ नाथ में हुई आपदा के दौरान जिस प्रकार नियमो से इतर अलग दरो पर मुआवजा दिया गया था, सरकार उसी तरह से देवप्रयाग में हुई आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने का कार्य करे। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को 10 लाख का मुआवजा देने की बात की। उन्होंने कहा वह स्वयं मुख्यमंत्री से इस बारे में अनुरोध करेंगे। कोरोना काल मे  बहुत बड़ा वर्ग रोजगार की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में आपदाओं ने इसे लोगो की मुश्किलें और बड़ा दी है। ग्रमीण क्षेत्रो में दैवीय आपदाओं से नष्ट हुई कृषि भूमि का भी मुआवजा जल्द दिया जाय। इस सम्बंध में उन्होंने डीएम टिहरी से भी वार्ता की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, जिला अधयक्ष पछवा दून संजय किशोर,  युकां जिला अध्यक्ष विकास रयाल, एआईसीसी सदस्य प्रखर शर्मा, नगर अध्यक्ष त्रिलोक रावत, जगदीश आर्य, विनोद टोडरिया, नीरज रावत, समीर पंचपुरी, जरिश खान, हरेकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!