उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ में वेक्सिनेशन सेंटर सुरु होने पर जताया आभार

Share Now

18 से 44 साल उम्र के लोगो की  बड़ी तादाद को देखते हुए उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में  वेक्सिनेशन सेंटर खोले जाने कि मांग पूर्ण करने पर स्थानीय युवाओ के साथ बीजेपी युवा मोर्चा ने विधायक यमनोत्री और डीएम उत्तरकाशी का धन्यवाद् किया

सेवा ही संगठन के तहत आज मण्डल चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष डॉ0 विजय बडोनी के नेतृत्व में  वेक्सिनेशन सेंटर चिन्यालीसौड़ की व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जी ने चिन्यालीसौड़ ब्लाक की जनता  से अपील की कि आप सभी की सुविधा हेतु

राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ मे व 18 से 44  वर्ष उम्र  वालो का वे वेक्सिनेशन की सुरुवात हो गयी है आप सभी से निवेदन है कि कृपया 2 गज दूरी ,मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करते हुए अपने नम्बर का इंतजार करें व वेक्सिनेशन करवाये।

  उन्होंने वेक्सिनेशन प्रारम्भ करवाने हेतु मा0 विधायक यमुनोत्री श्री केदार सिंह रावत व जिलाधिकारी महोदय उत्तरकाशी को धन्यवाद् दिया जिन्होंने उनकी मांग पर जल्द  कार्यवाही करते हुए चिन्यालीसौड़ में भी वेक्सिनेशन का कार्य प्रारम्भ करवाने का कार्य किया है।इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल जी एडवोकेट श्री बलबीर रांगड़ ,श्री राजेन्द्र सिंह पंवार जी,नगरपालिका चिन्यालीसौड़ के नामित पार्षद सुरेन्द्र कुमार जी आदि कार्यकर्ताओ ने अपना सहियोग प्रदान किया

error: Content is protected !!