सर्दी -जुखाम- बुखार की जाँच स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र : विधायक पिथौरागढ़ ने किया शुभारम्भ

Share Now

पिथोरागढ़ में खुला रोडवेज बस अड्डे पर कोविड जांच एवं फ्लू केन्द्र ।

नदीम परवेज़

पिथोरागढ़ धारचूला

विधायक पिथोरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत द्वारा कोविड 19  जांच केन्द्र एवं क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्रीमती पंत ने कहा कि इस क्लीनिक के खुल जाने से जनता को और अधिक नजदीक में सुविधा उपलब्ध होगी, विशेष रूप से उन व्यक्तियों को जो सर्दी जुखाम ,बुखार आदि की समस्या होने पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु जिला चिकित्सालय तक जाने में सक्षम न हों तो  वह इस क्लिनिक में आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं,

      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने  मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि उक्त क्लीनिक में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट समेत आवश्यकता अनुसार मेडिकल स्टाफ की नियमित तैनाती की जाय। तथा आवश्यक दवाओं का भी स्टॉक रखते हुए क्लीनिक में सभी मेडिकल व्यवस्थाएं रखी जाए । 

 चिकित्साधिकारी डॉ एच सी पंत ने अवगत कराया कि कोई भी व्यक्ति क्लीनिक में आकर अपनी कोविड जांच के अतिरिक्त सर्दी,जुखाम, खांसी, बुखार की शिकायत होने पर तुरंत जांच कर औषधि प्राप्त कर सकता है।

विधायक चन्द्रा पतं पिथोरागढ़

error: Content is protected !!