“मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी- किच्छा के हल्द्वानी रोड पर स्थित आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Share Now

आप पार्टी का प्रदर्शन

किच्छा

किच्छा के हल्द्वानी रोड पर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने  प्रदर्शन किया 

“मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी”  इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश वैक्सीन के अभाव में त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है आज अपने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में प्रत्येक वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है सभी सेन्टरों पर ताले पड़े हुए हैं।

 वैक्सीन के अभाव में उधम सिंह नगर की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है और कोरोना महामारी हमारे उधम सिंह नगर के गांव गांव में फैल चुका है आज वैक्सीन की जरूरत आम जनता को है और ऐसे समय में मोदी जी ने वैक्सीन विदेश भेज दी और वैक्सीनेशन सेंटर पर ताले लटके हुए हैं।

 इसका आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करती है और तुरंत सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन की उपलब्धता के लिए मांग करती है केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इस चीज पर जल्द से जल्द निर्णय लेते हुए हर एक व्यक्ति को वैक्सीन उपलब्ध कराएं। आम आदमी पार्टी यह मांग करती है।

जनार्दन सिंह सेक्टर इंचार्ज आप पार्टी

error: Content is protected !!