सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 225 लोगों के चालान किये

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद में निरन्तर कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिहिन्त हो रहे हैं। उन्होंने संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनमानस से  जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम को सहयोग करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों के अन्तर्गत मानक संचालन कार्यविधियांे (एस.ओ.पी) का पालन करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 225 व्यक्तियों के चालान किये गये। वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 298 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 209 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 234 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 46 काल प्राप्त हुई, जिनमें 43 काल पास हेतु  तथा 3 अन्य हेतु प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 13 मोबाईल वैन के माध्यम से 107 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 46 ली दुध विक्रय किया गया।

error: Content is protected !!