पौड़ी : बहू के प्रचार मे रहेंगे हरक ससुर जी – अनुकृति गुसाई

Share Now

लैंसडाउन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृती गुसाई रावत ने अपना नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े चेहरे उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन करने के बाद पूर्व काबिना मंत्री हरक सिंह रावत का आर्शिवाद लेने अनुकृती गुसाई पौड़ी गेस्ट हाउस पहुॅची। यहॉ उन्होनें कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की, साथ ही चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति भी बनाई।

वहीं बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुये हरक सिंह रावत लैंसडाउन विधानसभा सीट से सक्रिय हो गये हैं। हरक सिंह यहॉ अपनी पुत्रवधु अनुकृती गुसाई के लिये प्रचार करेंगे। हरक सिंह रावत के लैंसडाउन में सक्रिय होते ही बीजेपी को कई बड़े झटके लगने शुरू हो गये हैं। बीजेपी के कई कार्यकर्ता व नेताओं ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हरक सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश से इस बार डबल इंजन की सरकार की छुट्टी होने वाली है।

error: Content is protected !!