ऋषिकेश : विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर धरने पर क्यों स्वास्थ्य कर्मी ?

Share Now

 

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ऋषिकेश में स्वास्थ्य कर्मी ही रोज़गार के लिये धरने पर बैठे है – विधायक प्रत्यासी और कॉन्ग्रेसी नेता जयेन्द्र रामोला ने इसे प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक घटना बताया है ।

गुरुवार को डीआरडीओ से हटाये गये नर्सिंग स्टाफ़ के द्वारा त्रिवेणी घाट में चलने वाले धरने को कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने अपना समर्थन दिया और उनके द्वारा धरने के साथ चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देते हुए हस्ताक्षर भी किये ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहॉं एक ओर पूरा देश विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है वहीं पूरे प्रदेश में कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कोरोना योद्धा, नर्सिंग स्टाफ़ को अपने रोज़गार व रोज़ी रोटी के लिये धरने पर बैठकर आंदोलन करना पड़ रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार चुनाव से पूर्व रोज़गार देने की बड़ी बड़ी बाते करती थी आज वही सरकार दुबारा सत्ता में आते ही रोज़गार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार से माँग है कि चार धाम यात्रा को देखते हुए इन सभी लोगों की क़ाबिलियत का लाभ, भारतीय सेना के साथ आने वाले चार धाम यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी मिलना चाहिये ताकि जो मरीज़ एम्स में बेड न होने के कारण दर दर भटकता है उसे आसानी से शहर में इलाज सुलभ हो सके ।

 

error: Content is protected !!