श्रीनगर से पौड़ी सड़क पर स्कूटी हादसा

Share Now

श्रीनगर से पौड़ी की तरफ  आ रही एक स्कूटी डोभ-श्रकोट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सीओ सदर  पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ,  प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों की मदद  से स्कूटी में सवार दोनों घायल युवकों को निकाला गया। दुर्घटना में घायल 19 वर्षीय ऋषभ तथा 20 वर्षीय चिराग को उपचार के लिए श्रीनगर अस्पताल भेजा गया। स्कूटी सवार युवक श्रीनगर से पौड़ी आ रहे थे। जो डोभ श्रीकोट के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खाई में जा गिरे  

error: Content is protected !!