कीर्ति नगर में एसडीएम ने पकड़े खनन के 10 ओवर लोडिंग डंपर

Share Now

ऋषिकेश से आ रहे ओवरलोडिंग डंपर कीर्ति नगर में हुए सीज

भगवान सिंह कीर्ति नगर

उत्तराखंड में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन व कानून को जेब  में रखने ने की खबरें लगातार सुर्खिया बनती रहती है. शुक्रवार को ऋषिकेश से जनासू जा रहे 10 ओवरलोडिंग खनन के डंपर को एसडीएम कीर्ति नगर के नेतृत्व में गई टीम ने मौके पर पकड़ लिया |

एसडीएम कीर्ति नगर सोनिया पंत का कहना है कि ओवरलोडिंग डंपरो की सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा त्वरित  कार्यवाही करते हुए राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ओवरलोडिंग डंपरो को सीज किया गया |  डंपरो का चालन कर जुर्माना लगाया गया है और अग्रिम कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया है.

गौर करने वाली  वाली बात यह है कि आखिर ऋषिकेश से कीर्ति नगर तक ओवरलोडिंग डंपर किस तरह बिना किसी रोक-टोक के चल रहे थे और काही कोई रोक टॉक नहीं ऐसे मे सिस्टम पर सवाल उठना लाज़मी है

error: Content is protected !!