देहरादून पीजी अकेली युवती देख उत्तरकाशी के कुक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Share Now

देहरादून जिले के अंतर्गत क्लेमेनटाउन क्षेत्र मे पेइंग गेस्ट के रूप मे में रह रही एक युवती के साथ उत्तरकाशी के रहने वाले एक कुक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि झारखंड की एक युवती देहरादून में लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह पिछले पांच-छह साल से पीजी में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि पीजी में उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ निवासी उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल खाना बनाता है। कुछ माह से वह उस पर बुरी नजर रख रहा था। वहां पीजी में करीब 20 युवतियां और भी रहती हैं, जो इन दिनों अपने घर गई हुई हैं। पूर्व में आरोपित ने युवती के साथ छेड़छाड़ भी की, लेकिन उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति देखकर उसने माफ कर दिया। बीते शनिवार को युवती को अकेला देख आरोपित ने उसे एक कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह युवती आरोपित के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

error: Content is protected !!