उत्तरकाशी – नहाते समय पैर फिसलने से नदी मे बह गया युवक

Share Now

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल  मे एक व्यक्ति की नहाते समय पैर फिसलने से भागीरथी  नदी मे बहने की सूचना है लापता व्यक्ति साल्ड गाँव का बताया जा रहा है

गुरुवार  20 जुलाई को तहसील भटवाड़ी  के हरसिल में अमरीश पुत्र खेमानंद उम्र 32 साल निवासी गांव साल्ड जो निर्माणाधीन हरसिल पुल के पास भागीरथ भागीरथी नदी के तट पर नहा रहा था,  उस व्यक्ति का नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण नदी में बह गया है । सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की खोजबीन का कार्य शुरू कर दिया गया था ,  काफी खोजबीन के बाद भी लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका अगले दिन शुक्रवार  को पुलिस द्वारा पुनः खोजबीन का कार्य प्रारंभ किया गया है।

 

error: Content is protected !!